JHARKHAND NEWS : रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित औघड़ बाबा आश्रम के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा... सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है... प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई है... घटनास्थल पर ASP कोतवाली भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली जिस जगह पर युवक का शव बरामद हुआ है, वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगने की बात सामने आ रही है .
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम को भी लगाया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है वहीं मृतक की पहचान कर ली गई है मृतक सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुनना भट्ठा, कुम्हार टोली का रहने वाला बताया जा रहा हैफिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है परिजनों से पूछताछ की जाएगी पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.





