हजारीबाग विभिन्न मांगों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी नेताओं ने 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर बुधवार को हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक को बंद कराया गया, जहां कई आंदोलनकारी नेता मौजूद रहे।
आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड गठन के बाद कई वादे किए गए थे, लेकिन आज तक उनका पूरा क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से पूर्व में की गई कई घोषणाओं को भी अब तक पूरा नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया। नेताओं ने कहा कि झारखंड के हित, अधिकार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
आंदोलनकारियों ने बताया कि आंदोलन के पूर्व शाम को मशाल जुलूस भी निकाला गया था। इसके माध्यम से लोगों को आंदोलन के उद्देश्यों और विभिन्न मांगों की जानकारी दी गई। उन्होंने व्यवसायियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद में सहयोग करने की अपील की।
