पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाघचट्टा गांव में मनरेगा योजना का अधूरे कुएं में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। दोनों मासूम की पहचान स्थानीय ग्रामीण अगस्तीन टुडू के पुत्र -पुत्री के रूप में हुई है। डूबने से अगस्तीन टुडू 6 वर्षीय पुत्र गॉडसन टुडू और 4 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में दोनों बच्चे घर के आसपास इमली के पेड़ के पास खेल रहे थे। वही बच्चे खेलते-खेलते इमली पेड़ से करीब 100 मीटर की दूरी में एक गड्डा के पास पहुंचे। खेल-खेल में बहन एंजेल टुडू का पैर फिसल गया और वह अधूरे कुएं में गिर गई। इधर अधूरे कुएं में बारिश का पानी जमा होने के वजह से बच्ची डूबने लगी, इतनी छोटी सी उम्र में अपनी बहन को डूबता देख उसका भाई उसे गड्डे से निकालने के लिए कूद गया। गड्डा में पानी भरा होने व आसपास में किसी के नहीं होने के कारण दोनों को बचाव का मदद नहीं मिला, जिसके कारण दोनों मासूमों की मौत हो गई।