घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी चौक के समीप बुधवार को अज्ञात सवारी पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तेंदार गांव निवासी बंदी मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, बंदी मुंडा किसी काम से देवाकी गांव आया हुआ था। इसके बाद वह मोटरसाइकिल से एक अन्य व्यक्ति के साथ देवाकी मुख्य पथ पर निकल रहा था।
इसी दौरान मुख्य सड़क पर आ रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बंदी मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को चोट नहीं आई।घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
