रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक हैरत अंगेज चोरी की घटना सामने आई है। ज्योत्सना दास के घर में उनके 20 लाख के जेवर और कैश की चोरी की वारदात हुई। मामले की जांच में अबतक जो आबर सामने आई वो काफी चौंकाने वाली है क्योंकि ज्योत्सना के किराएदार के द्वारा ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया और उन जेवरात के जगह डुप्लीकेट जेवरात रख दिए। इस चोरी की वारदात में किराएदार ने ज्योत्सना की गोद की हुई बेटी का इस्तेमाल किया। और उसी के माध्यम से उस वक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया जब ज्योत्सना घर पर नहीं थी।
ज्योत्सना के अनुसार बेटी की धमकी देकर किराएदार ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने डिटेन किया है हालांकि ज्योत्सना के बेटी की गतिविधि भी पुलिस को संदिग्ध लगी है जिस कारण मामले के अनुसंधान में पुलिस जुटी है। हालांकि किराएदार को रखने से पहले ज्योत्सना ने उसका वेरिफिकेशन नहीं कराया जो एक बड़ी लापरवाही है जिसे लेकर ज्योत्सना ने अपनी गलती को माना और लोगो से अपील करती दिखी की किराएदार अगर रखते है तो उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं।
