लोहरदगा : कांग्रेस क़े पूर्व जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी स्व. प्राण प्रसाद जायसवाल क़ी 16वीं पुण्यतिथि बीआईडी लोहरदगा स्थित आवास में मनाई गई. यहां झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश लोहरदगा पहुँचे. प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिला अध्यक्ष प्राण प्रसाद जायसवाल के पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

लोहरदगा में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्राण प्रसाद जायसवाल की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि

इस मौके पर समाजसेवी, समाज के प्रबुद्ध जन पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समेत सैकड़ों लोगों ने पूर्व ज़िलाध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी.

लोहरदगा में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्राण प्रसाद जायसवाल की मनाई गई 16वीं पुण्यतिथि

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि स्वर्गीय प्राण प्रसाद जयसवाल मृदुस्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे. उन्होंने समाज के उत्थान एवं विकास के लिए बेहतर कार्य किए और आज जिले में प्रमुख समाजसेवी के रूप में उन्हें याद किया जाता है. हमने उनके साथ काफ़ी समय व्यतीत किया. प्रदेश सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की साथ ही कार्यकर्तओं को संगठन, सृजन को लेकर दिशा निर्देश दिए.