रांची:राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,झारखण्ड विधानसभा बाबूलाल मरांडी ने लोक भवन,रांची में भेंट की.
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल का रांची वन मंडल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराते हुए एक ज्ञापन समर्पित किया. ज्ञापन के माध्यम से उक्त प्रकरणों की उच्चस्तरीय जाँच एवं फॉरेंसिक ऑडिट कराए जाने हेतु आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया है.
