रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में स्थित शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यालय से धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी एजेंसी के प्रोपराइटर को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग कार्यालय के अंदर लगी थी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।