वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आज वन भवन, रांची से भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 2,500 से 3,000 प्रतिभागियों ने भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।वॉकाथॉन का शुभारंभ वन भवन परिसर में गुब्बारे उड़ाकर एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह वन बल प्रमुख श्री संजीव कुमार ने कहा कि वन्यजीव एवं उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण स्वस्थ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी का आह्वान किया।प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री रवि रंजन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध वन संपदा एवं जैव-विविधता हमारी अमूल्य प्राकृतिक विरासत है। वन्यजीव संरक्षण सरकार और वन विभाग के साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी श्री एस आर नटेश ने पदयात्रा का मार्गदर्शन किया
वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी प्रमंडल राँची श्री अवनीश चौधरी पदयात्रा को सकुशल संपन्न कराने में मनोयोग से जुटे थे क्योंकि रैली में बड़ी संख्या में बच्चे बच्चियों तथा युवक युवतियों की भारी भीड़ थी।राँची ट्रैफिक पुलिस ने बहुत सुगम इंतजाम किया था। वन विभाग की ओर से खानपान की अच्छी व्यवस्था थी।वॉकाथॉन वन भवन–अरगोड़ा–बिरसा चौक–हिनू होते हुए पुनः वन भवन पहुंचा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस रैली में प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन बल प्रमुख झारखंड श्री संजीव कुमार,डी.के. श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त पीसीसीएफ,करमा जाम्पा भूटिया, विशेष सचिव, कल्याण, एस.आर. नटेश, मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी ,आर. थांगा पांडियान, आरसीसीएफ, ए.पी. चौधरी एवं डी.के. सक्सेना, सेवानिवृत्त एपीसीसीएफ,अवनीश चौधरी, डीएफओ वन्य प्राणी प्रमंडल रांची, प्रजेश जेना, डीएफओ पीटीआर, रजनीश, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित वन विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं तथा शहर के युवाओं ने पूरे जोश के साथ 10 किलोमीटर की इस पदयात्रा को पूरा किया।
