मध्य प्रदेश मे कंचन ज्वेलर्स दुकान लुटकांड के एक और आरोपी को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके पास से लुटा हुआ सोना और लुटा हुआ बाइक बरामद,गढ़वा के साबिर के पास पुलिस ने किया बरामद।गढ़वा जिले के रंका और हरिहरपुर इलाके में बाइक लूट के बाद अपराधियों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल दी और उसे मध्य प्रदेश पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक, इसी बाइक का इस्तेमाल विंध्यनगर थाना क्षेत्र के कंचन ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम देने में किया गया। पुलिस ने पतिहारी निवासी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट में मिले हिस्से का सोना, 44 सौ रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया गया है।
पूछताछ में शमशाद ने पुलिस को बताया कि लूटी गई अपाची बाइक को अनपरा में राहुल स्वीपर के घर रखा गया था। बाद में बाइक की नंबर प्लेट हटाई गई और मध्य प्रदेश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को नंबर प्लेट हटाने और 13 सितंबर को वारदात के बाद नंबर प्लेट दोबारा लगाने की बात सामने आई है। मामले में रौशन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में बाइक लूट से लेकर मध्य प्रदेश के ज्वेलर्स लूटकांड तक कई अहम कड़ियां सामने आई हैं। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही सोनू उर्फ शाबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं शमशाद पर रंका, हरिहरपुर, अनपरा और विंध्यनगर थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क के अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
