बोकारो के चंदनकियारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बरमसिया ओपी क्षेत्र के पारबहल रोड स्थित जशपुर मौजा के जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में था, जिस वजह से फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त (पहचान) के लिए सुरक्षित रखते हुए उसे अगले तीन दिनों तक के लिए मर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया है।
ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि जशपुर के जंगल में एक अज्ञात शव पेड़ से झूल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.जंगल में इस तरह अज्ञात शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों में यह आशंका बनी हुई है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है और शव की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
