पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)की72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई है. पहले यह परीक्षा26जुलाई2026को आयोजित होने वाली थी,लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद परीक्षा की नई तारीख25अक्टूबर निर्धारित की गई थी. अब आयोग ने इस तारीख पर भी परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है. सोमवार, 12अक्टूबर को बीपीएससी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया.
आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है. हालांकि,अभी तक परीक्षा की नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई तिथि के संबंध में जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
1187पदों के लिए होनी है परीक्षा
बीपीएससी की72वीं प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कुल1187पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है. इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना पड़ेगा. परीक्षा लगातार दूसरी बार स्थगित होने से अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है.
कई अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी रणनीति बना रहे थे. ऐसे में परीक्षा की तारीख में बदलाव से उनकी तैयारी और आगे की योजना प्रभावित हो सकती है.
नई तारीख पर आयोग के अगले फैसले का इंतजार
बीपीएससी की ओर से नई परीक्षा तिथि को लेकर फिलहाल कोई समयसीमा नहीं बताई गई है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जारी होने वाले नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें. नई तारीख घोषित होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
