Hindi News / JSSC पेपर लीक कांड: दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, सचिवालयकर्मी (ASO) पर भी...

JHARKHAND NEWS : JSSC पेपर लीक कांड: दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार, सचिवालयकर्मी (ASO) पर भी शिकंजा

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। CID की टीम ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।CID सूत्रों के मुताबिक, बहुचर्चित JSSC-CGL परीक्षा-2023 की अनियमितताओं से जुड़े कांड संख्या 01/2025 में दो आरोपियों—सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार—को दिल्ली से दबोचा गया है।यह गिरफ्तारी सेंट्रल दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित संत नगर के एक मकान से की गई।पकड़े गए आरोपियों में सोमांश प्रकाश रोहतास (बिहार) के विक्रमगंज का रहने वाला है, जबकि राहुल कुमार वैशाली (बिहार) के महुआ का मूल निवासी है।

  • आपको बता दें कि JSSC द्वारा 21 और 22 सितंबर 2024 को यह संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप लगे थे।राजधानी रांची की CID टीम ने सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि झारखंड के गिरिडीह जिले में भी ताबड़तोड़ छापेमारी की है।गुरुवार रात गिरिडीह के बेंगाबाद बाजार में एक मिष्ठान भंडार पर रेड मारी गई।इस दौरान टीम ने सीजीएल परीक्षा में सफल रहे एएसओ समीर उर्फ शालू को हिरासत में ले लिया है।समीर छुट्टी पर रांची से अपने घर आया था और दुकान पर व्यस्त था। CID ने उसके घर से कुछ जरूरी सामान और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।CID की टीम ने JPSC कार्यालय पहुंचकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इन कागजातों का मिलान अभ्यर्थियों की OMR शीट से किया जाएगा ताकि गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

    • इसके साथ ही, मामले में जेपीएससी के पूर्व अधिकारियों, निलंबित परीक्षा उपनियंत्रक श्वेता गुप्ता और टीडीपीएल (TDPL) कंपनी के कर्मचारियों से भी लंबी पूछताछ की गई है।निलंबित परीक्षा उपनियंत्रक श्वेता गुप्ता ने जांच एजेंसी के सामने कई बड़े खुलासे किए हैं, जिसमें पूर्व अध्यक्ष पर दबाव बनाकर टीडीपीएल को काम दिलवाने के गंभीर आरोप शामिल हैं।फिलहाल, CID इस पूरे सिंडिकेट की गहराई से छानबीन कर रही है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।