JHARKHAND NEWS : राज्यपाल संतोष गंगवार से जेएलकेएम का एक शिष्टमंडल ने की भेंट
रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को जेएलकेएम के देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक भवन,रांची में भेंट की तथा बिरसा केंद्रीय कारागार,राँची में महिला कैदी के साथ काराधीक्षक द्वारा कथित यौन शोषण एवं उसे गर्भवती किए जाने संबंधी मामले की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया.
शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि कारागार परिसर के भीतर घटी यह घटना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है तथा इससे राज्य की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. शिष्टमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि मामले के प्रकाश में आने के बावजूद संबंधित काराधीक्षक अब तक पदस्थापित हैं,जो निष्पक्ष जाँच की दृष्टि से उचित प्रतीत नहीं होता.
राज्यपाल ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया तथा कहा कि महिला सुरक्षा एवं मानवाधिकारों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.





