रांची : झारखंड में हायर एजुकेशन के साथ-साथ सभी विश्वविद्यालयों में बेहतर सुविधा को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में गुरुवार को सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ बैठक की. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.

राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ की बैठक, दिये कई दिशा निर्देश

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हायर एजुकेशन के अलावे राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर कुलपति से विचार विमर्श किए. राज्यपाल ने कुलपतियों को कई गाइडलाइन जारी करते हुए कुछ निर्देश भी दिए. सभी कुलपति अगली बैठक में अपने द्वारा किए कए कामों की समीक्षा जरुर करें. साथ ही विश्वविद्यालय के पठन-पाठन को लेकर भी वह अपने विश्वविद्यालय कैंपस का लगातार जायजा लें.

राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ की बैठक, दिये कई दिशा निर्देश

डिग्री विद्यार्थियों को मिलेगी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पर आधारित डिग्री झारखंड में अब विद्यार्थियों को जो डिग्री दी जाएगी वह नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पर आधारित होगी. इसके जरिए विद्यार्थी देश के किसी भी जगह रहकर अपना डिग्री हासिल कर सकते हैं. यह डिग्री नेशनल और इंटरनेशनल विश्वविद्यालयों में भी मान्य होगी. राज्यपाल के साथ बैठक में रांची विश्वविद्यालय , डीएसपीएमयू, कोल्हान विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय,बीबीएम कोयलांचल, नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालयों के कुलपति के आलावे सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव भी मौजूद रहे. राज्यपाल ने राजभवन के सभाकक्ष में बैठक बुलाई थी.