Hindi News / नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,घटना के बाद चारो आरोपी हुआ फरार,...

JHARKHAND NEWS : नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,घटना के बाद चारो आरोपी हुआ फरार, पीड़ित परिजन ने पुलिस को दी लिखित शिकायत

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरा स्थित गोरखुटी पानी टंकी के समीप बीसीसीएल के एक खाली क्वार्टर में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।परिजनों के अनुसार, किशोरी पर्शियाबाग गई हुई थी। किशोरी अपने भाई को फोन कर घर ले जाने के लिये कही। किशोरी भाई अपने दुकान में व्यस्त होने पर अपने दोस्त संजू रवानी को बहन को घर पहुंचाने के लिए कहा। आरोप है कि भाई के दोस्त संजू रवानी दोस्त की बहन को बीसीसीएल के एक खाली क्वार्टर में ले गया, जहां पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे।

शिकायत के मुताबिक, क्वार्टर में मौजूद युवकों ने किशोरी को कथित तौर पर धमकी दी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किशोरी घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।मामले में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है। सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है।घटना की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को भी जांच और गिरफ्तारी अभियान में लगाया गया है। अभियान में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, पाथरडीह थाना प्रभारी बिट्टू कुमार, घनुआडीह थाना प्रभारी पंकज कुमार और बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, किशोरी को मेडिकल जांच के लिए धनबाद भेजा गया है। मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।वही सिंदरी एसडीपीओ जयप्रकाश महतो ने कहा कि पीड़िता के परिजन ने दुष्कर्म की शिकायत दिया है।मामले में शामिल सभी लोगो को गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है।