झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में : सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 2-0 से हराया

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand mahila hockey team semifinal mai  jharkhand mahila hockey team semifinal mai

रांची : 15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी पंजाब को 2-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश कर गई. झारखंड टीम की ओर से मैच में अलका डुंगडुंग ने 48वें मिनट तथा अलबेला रानी टोप्पो 52वें मिनट में एक एक फील्ड गोल किए. झारखंड टीम का दोनों गोल चौथे क्वार्टर में हुए. अलबेला रानी टोप्पो को प्लेयर ऑफ द मैच मिला.


झारखंड टीम सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के तमाम समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.


झारखंड टीम-अंजली बिंझिया,सोनल मिंज,रोपनी कुमारी,रीमा बखला,रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी,सम्मी बड़ा, सिमता मिंज, दिप्ती कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, ,नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम,काजल बड़ा,अलबेला रानी टोप्पो,वेतन डुंगडुंग,एलिन डुंगडुंग,रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग ,कोच बिगन सोय,मैनेजर-दुलारी टोपनो



Copy