झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : सीएम हेमन्त सोरेन पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा का स्टेट हैंगर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से करेंगे शुभारम्भ

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand ke liye aaj ka din aitihasik jharkhand ke liye aaj ka din aitihasik

रांची: झारखंड की जनता के लिए पहली बार एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ आज से होगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज दिन के 01 बजे, स्टेट हैंगर,बिरसा मुंडा एयरपोर्ट,रांची से एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारम्भ करेंगे.

रांची के अलावे देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर एवं गिरिडीह एयरपोर्ट पर भी एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी. अधिकतम 2 घंटे में एंबुलेंस उड़ान हेतु तैयार होगा. इसमें आपातकालीन उपकरणों सहित डॉक्टर के साथ सेवा उपलब्ध होगी.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. मुख्यमंत्री आज एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं. यह सेवा रांची से देश केतमाम बड़े महानगरों को जोड़ेगी. आज सीएम एयर एंबुलेंस का शुभारंभ करेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में 24 घंटे एक चार्टर्ड विमान इसको लेकर उपलब्ध रहेगा. महज 2 घंटे की पूर्व सूचना पर य ह चार्टर्ड विमान उड़ान के लिए तैयार रेहेगा. और मरीजों को उनके गंतव्य तक पहुचाएगा.

रांची से एयर एंबुलेंस सेवा की दर

रांची से दिल्ली-5 लाख

रांची से मुंबई-7 लाख

रांची से चेन्नई-8 लाख

रांची से कोलकाता-3 लाख

रांची से हैदराबाद-7 लाख

रांची से वाराणसी-3.30 लाख

रांची से लखनऊ-5 लाख

रांची से तिरुपति-8 लाख

इसके अलावा यह सेवा 1 लाख 10 हजार प्रति घंटे की दर से तय होगी.

झारखंड के देवघर,बोकारो,दुमका,धनबाद और गिरिडीह भी इस सेवा से जुड़ेंगे.


Copy