बाघमारा : झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है. 20 नवंबर को दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर बाघमारा विधानसभा के निर्दलीय उम्मीदवार रोहित यादव ने रजवाड़ी गांधी चौक, राजा तालाब श्यामडीह एवं फुलवार सहित दर्जनों गांवों में पदयात्रा कर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की.

निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव ने बाघमारा में पदयात्रा कर लोगों से मांगा वोट

निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव ने कहा कि चुनाव के बाद जितनी भी समस्याएं हैं, उसको युद्ध स्तर पर पूरा करने का प्रयास करूंगा. सर्वप्रथम मेरी प्राथमिकता वर्षों से लोगों की पानी की किल्लत को दूर करना है. इसके अलावे जो युवक बाघमारा से रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं उनको रोकना है.