रांची : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज शाम 4 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. बैठक में 28 जुलाई से 4 अगस्त के बीच मानसून सत्र को लेकर मंजूरी मिल सकती है. इसके अतिरिक्त 4335 पंचायतों में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्येश्य से एलईडी स्क्रीन लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.


कैबिनेट के समक्ष चतरा में ग्रिड सब-स्टेशन परियोजना के लिए 302 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति के अलावा 81.34 करोड़ की लागत से संचरण लाइन के विकास की योजना पर भी मुहर लग सकती है. डीवीसी कमांड एरिया में हजारीबाग,गोमिया और बलियापुर में ग्रिड सब-स्टेशन और संबंधित संचरण लाइन निर्माण के लिए 579 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जा सकती है. इसके अलावा सड़क,स्वास्थ्य से संबंधित प्रस्तावों पर भी मुहर लगेगी.