जयमाला के दौरान जब दुल्हन ने दूल्हे से कहा : ..I HATE U ... फिर बिना शादी किए ही दूल्हा बारात संग वापस लौट गया


MOTIHARI- बड़ी खबर मोतिहारी से हैं जहां शादी से पहले जयमाला के दौरान दुल्लहन ने दुल्हे को I HATE U कहकर शादी करने से इंकार कर दिया...दुल्हन के ऐसा कहते ही जयमाला समारोह में हड़कंप मच गया..शुरू में कुछ लोगों ने इसे मजाक माना ..पर दुल्हन ने अपनी बात को दुहराते हुए दुल्हा से शादी से इंकार कर दिया।यह पूरा मामला हरसिद्धि के गायघाट का है।
दरअसल दूल्हा का चेहरा दुल्हन के मन मुताबिक हैंडसम और सुन्दर नहीं था..और उसी का बहाना बनाकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस बर्ताव के बाद दूल्हा के परिवार के साथ ही बाराती भी नाराज हो गए और दुल्हन के परिजन पर कई तरह का आरोप लगाने लगे।दोनो पक्ष के बड़े बुजुर्गों द्वारा दुल्हन को समझाने का काफी यत्न किया गया पर वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई और अंत में यह शादी समारोह स्थागित हो गया और दूल्हा बिना शादी किए ही बाराती संग वापस लौट गया।इस शादी समारोह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाये की जा रही है।