जेल में बंद महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर : सिलेंगी कपड़े, 3 महीने तक चलेगी ट्रेनिंग

Edited By:  |
jail me band mahilayein hongi aatmnirbhar jail me band mahilayein hongi aatmnirbhar

नवादा : खबर है नवादा से जहां मंडल कारा जेल में बंद महिला कैदियों के लिए सिलाई कटाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 3 माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 3 दर्जन से अधिक महिलाएं सिलाई कटाई में दक्ष होगी। जेल में बंद महिलाएं भी अब सिलाई कटाई में पूरी तरह से परिपूर्ण होकर आत्म निर्भर हो जाएगी और आर्थिक रूप से भी सबल बनेंगी।

जेल अधीक्षक अजीत कुमार कुमार ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की या पहल महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। महिलाएं न सिर्फ आत्म निर्भर होगी बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत होकर अपने परिवार के भरण-पोषण में अहम भागीदारी निभा सकेंगे। इस मौके पर जेलर वीरेंद्र कुमार राय, नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक मुरारी सैनी, बिहार सेवा संस्थान के अध्यक्ष उमेश सिंह, सचिव सौरभ सुमन, नवादा प्रखंड के एनवाईवी भुनेश्वर नाथ, सपना कुमारी अलावा दर्जनों महिला कैदियों व जेल से संबद्ध लोग उपस्थित रहे।

सन्नी की रिपोर्ट


Copy