जहरीले सांप को चबा गया मासूम ! : फिर खेल में हो गया मगन, चमत्कार देख चौंक गए परिजन

Edited By:  |
Reported By:
jahreele sanp ko chaba gya masoom jahreele sanp ko chaba gya masoom

किशनगंज : मामला किशनगंज का है जहां महज एक साल के बच्चे के करामात को देख लोगों ने दांतो तले उंगली चबा रहे है। दरअसल घर के आंगन में खेल रहे एक वर्षीय बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला। इतना ही नहीं सांप के कई टुकड़े कर उसे घर के आँगन में बिखेर दिया। जब परिजनों ने मासूम को कुछ चबाते देखा तो उन्हें लगा कि कुछ ईंट या पत्थर चबा रहा है। नजदीक जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्चे को डंडों को बीच सांप का टुकड़ा देख वह शोर मचाने लगा जिसके बाद सभी ने आनन् फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ पाया। यह चमत्कार देख सभी हैरान रह गए।

मामला किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां चकला बेलवा गांव से एक अजीबो गरीब मामला सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि एक मासुम बच्चे ने जहरीले सांप को चबा चबा कर मार डाला। इतना ही नहीं सांप के कई टुकड़े कर उसे घर के आँगन में बिखेर दिया और मगन होकर खेलने लगा। बच्चे की मां और बड़े पिता ने बताया की तेलिया सांप था जिसे बच्चे ने मुंह में लिया हुआ था। अनहोनी की आशंका से परिजन अभी भी सहमें हुए है जबकि बच्चा बेफिक्र होकर पूर्व की तरह खेल रहा है। आप वीडियो में साफ देख सकते है।

जानकारों की माने तो जिस सांप को बच्चे ने मुंह में लिया था वह काफी जहरीला होता है ऐसे में बच्चे को कुछ नही होना यह किसी चमत्कार से कम नही है।


Copy