patna:-हमलोग काम करने वाले लोग हैं और काम करते रहेगें ... कुछ लोगों को काम तो करना नहीं है, सिर्फ प्रचार करते रहना है..ये लोग कुछ आपस में लड़वाकर उलटा-पुलटा करने की भी कोशिश कर सकतें हैं,पर हम सभी को सचेत रहना है..ये बातें खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक समारोह में अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही.वे मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे.
सीएम नीतीश ने बीजेपी का नाम लिए बिना ही जमकर निशाना साधा और एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जा के मांग की चर्चा की. सीएम नीतीश ने कहा कि विरोधी प्रचार कर रहें हैं कि सबकुछ केन्द्र ही कर रहा है ..बिहार सरकार कुछ कर ही नहीं नहीं रही है,पर वेलोग क्या कर रहें हैं.ये बताने के लिए उनके पास कुछ है ही नहीं..आपलोग जान लीजिए..इनलोगों को करना कुछ नहीं है, सिर्फ अपना प्रचार करना है.ये लोग कुछ लोगों को लगा-भिड़ाकर उलटा पुलटा भी कर सकता है.इसलिए इधर-उधर के चक्कर में आने के बजाय अपनी नजर से हरचीज को देखने का प्रयास कीजिए..अगर किसी तरह की गड़बड़ी या समस्या हो तो सूचना दीजिए..उसपर ध्यान दिया जाएगा..अगर हमलोगों की मांग पर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो आज बिहार को कितना फाईदा होता..पर उनको तो कुछ करना है नहीं..बस उलटा-पुलटा प्रचार करते रहना है.सीएम ने कहा कि आपस में प्रेम और भाईचारा बनाए रखना है .कुछ लोग जाति,धर्म और ऊंच-नीच के नाम पर झगड़ा लगाने की कोशिश करेंगे पर हमें आपसी भाईचारे के साथ रहना है.
वहीं इस समारोह में शामिल डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम सोलर लाइटस योजना के बारे में कहा कि इससे गांव के सभी वार्डो में अब रोशनी रहेगी......सभी के जीवन मे प्रकाश लाने का काम होगा.....इससे बड़ा कोई काम नही है....तेजस्वी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की पहल से ही गांव-गांव सडक, नाले,और रोशनी की व्यवस्था हो रही है.।वही अब स्वास्थ्य सेवा को लेकर भी अब ग्रामीण स्तर पर ही बेहतर व्स्थायवस्था देने का काम हो रहा है
बताते चलें कि बिहार में आज मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का शुभारंभ हो गया.इसकी शुरूआत सीएम नीतीश कुमार ने किया है और इस अवसर पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं पंचायतीराज विभाग के मंत्री मुरारी गौतम,जल संसाधन सह जनसपंर्क विभाग मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. इस समारोह में राज्य के सभी जिल के अधिकारी के साथ ही जिला परिषद एवं पंचायत समिति के साथ ही सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी वेवकास्ट के जरिए शामिल हुए.इस दौरान इस योजना से संबंधित अक्षय ऊर्जा सतत प्रकाश नामक लघु फिल्म दिखाई गई.जिसमें सभी तरह की जानकारी दी गई.
बताते चलें कि इस योजना के तहत राज्य के 8061 पंचायत के 109647 वार्ड के में कुल 11 लाख 77 हजार 80 लाईट्स लगाए गए हैं.तत्काल हरेक वार्ड में 10-10 लाइट्स लगाना है. इससे 140 यूनिट बिजली की बजत प्रतिदिन राज्य में होनेवाली है.राज्य की ब्रेडा यानी बिहार रिन्युएबल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी को योजना के क्रियान्वयन हेतू पंचायतीराज विभाग को तकनीकि सहायता प्रदान करना है.स्ट्रीट लाइट लगाने के बाद पांच साल तक रखरखाव ब्रेडा एजेंसी द्वारा किया जाएगा और दूरस्थ निगरानी प्रणाली द्वारा हरेक सोलर लाईट की निगरानी रखने का इंतजाम किया गया है.रियल टाइम में सारी जानकारी मिलती रहेगी.इस योजना पर 1.89 करोड़ रूपया खर्च हो रहा है.
इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि योजना की शुरूआत के साथ ही उसके बेहतर क्रियान्वयन पर उनका जोर है.सोलर स्ट्रीट लाइट्स से गांव का की तश्वीर बदलने वाली है.अगर बाहर लाइट्स जलेगी तो रात मे घरवालों को लाइट्स जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सीएम नीतीश ने जल्द से जल्द योजना को पूरी तरह से पूरा करने का निर्देश दिया है.लाइट्स लगाने के बाद मेंटेनेंस पर पूरा ध्यान देना है.इस योजना से स्कूल,आंगनवाड़ी एवं सार्वजनिक स्थल पर लाइट्स लगाए जाएंगे.उन्हौने सभी डीएम को घूम कर देखते रहने का निर्देश दिया है.उन्हौने पंचायत प्रतिनिधियों को भी योजनाओं पर ध्यान रखने की अपील की है.
जनप्रतिनिधियों से उन्हौने आग्रह किया कि आप अगर पंचायत मे योजनाओं का बेहतर काम निगरानी करेंगे और योजना बेहतर लाभ लोगों को मिलेगा तो इससे अपको भी इसका फाईदा मिलेगा.आपकी पब्लिसिटी और सम्मान बढेगा.आप सोलर लाइट्स के साथ नल जल योजना एवं दूसरी योजना पर भी ध्यान रखें.
