गोतनी की पिटाई : नवादा में डायन का आरोप लगा भैंसूर और गोतनी ने कर दी निर्मम पिटाई

Edited By:  |
Reported By:
jab ek hi family ki mahila aapas me maarpit karne lagi. jab ek hi family ki mahila aapas me maarpit karne lagi.

Nawada:-डायन का आरोप लगाकार विधवा महिला की निर्मम पिटाई का मामला सामने आया है..और पिटाई का आरोप अपने ही घर के भैंसूर और गोतनी पर लगा है।तत्काल घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डायन का आरोप लगाकार अपनें परिवार के लोगों द्वारा ही मारपीट किए जाने का मामला नवादा के रजौली का है.पीड़ित महिला के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है और उसका बेटा बाहर मजदूरी करता है।इस बीच उसकी गोतनी मुनिया देवी और भैंसूर रामविलास मिस्त्री ने डायन का आरोप लगाकार दुलारी देवी की जमकर पिटाई कर दी..जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दुलारी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्थानीय लोगों की मानें तो स्व विनोद मिस्त्री की मौत के बाद से ही परिवार के लोग दुलारी देवी पर डायन होने का आरोप लगाते रहें हैं।इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई है और आरोपी रामविलास को दंडित भी किया गया है।इसके बावजूद वह डायन का आरोप लगाकार प्रताड़ित और मारपीट करते रहता है।वहीं इस मारपीट की सूचना के बाद रजौली पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी गी गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही है.


Copy