PATNA- बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। पहले उन्होंने बिहार में फिर बाद में महाराष्ट्र में बतौर पुलिस अधिकारी काफी अच्छे काम किए हैं। सोशल मीडिया में तो उनके लाखों प्रशंसक है। शिवदीप लांडे समय-समय पर अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के माध्यम से रूबरू होते रहते हैं।

इसी बीच उनकी जीवनी पर एक किताब का विमोचन किया गया है। इस किताब में शिवदीप लांडे ने अपनी बचपन से लेकर अभी तक की सभी कहानियों का उल्लेख शत प्रतिशत किया है। अपने बचपन का उल्लेख करते हुए शिवदीप लांडे इस किताब में कहते हैं कि बचपन में मैं अपने पापा को मार डालना चाहता था।


मेरे पिता का रवैया घर के प्रति सही नहीं था। समय-समय पर मां से उनका हमेशा झगड़ा करते रहते थे। उन से तंग होकर मैंने उनसे छुटकारा पाने का प्लान तक बना लिया। संभवत यही कारण है कि मैंने उन्हें मारने का प्लान तक बना लिया था।

'वुमन बिहाइंड द लायन' नामक किताब के लेखक शिवदीप लांडे खुद हैं। पटना के चाणक्य होटल में इस किताब का विमोचन किया गया था। अब यह किताब बिहार, झारखंड और यूपी के पाठकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए शिवदीप लांडे ने कहा कि इसमें कोई भी घटना मसाले के साथ नहीं परोसा गया है। बल्कि हुबहू रखा गया है। शिवदीप लांडे अपनी सफलता के पीछे अपनी मां का हाथ मानते हैं। वह कहते हैं कि आज मैं जो भी हूं, अपनी मां की बदौलत हूं इसीलिए इस किताब को मैं अपनी मां को समर्पित करता हूं।