धनबाद:सुपरवाइजरी स्टाफ की विभिन्न मांगों को लेकर इनमोसा ने आज बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया. धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि सुपरवाइजरी स्टाफ के चार्ज अलाउंस में बढ़ोतरी, सेंट्रल अस्पताल में माइनिंग सरदार और ओवरमैन को केबिन की सुविधा मुहैया कराने और कोल इंडिया की सभी समितियों में इनमोसा को शामिल करने की मांग काफी लंबे समय से हो रही है. लेकिन इसे लेकर कोई साकारात्मक पहल नहीं हो रही जिसके कारण आंदोलन का फैसला लिया गया.