SUPAUL : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत-नेपाल सीमा पर बड़ा हादसा हुआ है। सीमा पर तैनात जवानों के साथ बड़ी घटना घटी है।
सीमा पर एसएसबी 45 वी बटालियन के वीरपुर मुख्यालय में 11 हजार के हाई बोल्टेज तार के चपेट में आने से 12 जवानों को करेंट लगी है। जानकारी मिल रही है की इस घटना में 3 एसएसबी जवानों की मौत हो गई है।
हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 9 घायल जवानों का वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। फिलहाल घटना को लेकर अफरातफरी का आलम है।
