पटना : खबर है पटना से जहां इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में आरोपी शख्स ने क्रू मेंबर के साथ पहले तो बदतमीजी की और फिर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस घटना के बाद विमान में अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
आरोपी की पहचान कर ली गई है। जो पश्चिम चंपारण के बेतिया का रहने वाला बताया जा रहा है और अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E126 में यात्रा कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
अपडेट जारी

