BHAGALPUR : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भागलपुर के सैंडिस मैदान में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जिले के पुलिस बल गृह रक्षा वाहिनी एनसीसी स्काउट एडं गाइड की टुकड़ी के साथ अग्निशमन दस्ता एवं सीटीएस नाथनगर की बैंड पार्टी ने परेड में भाग लिया। इस परेड का निरीक्षण मंत्री के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने किया।
मुख्य मंच पर जिले के आयुक्त जिलाधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ कई अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने झंडोत्तोलन के बाद आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही मंच से जिलेवासियों को संबोधित करते हुए जिले में हो रही विकास योजनाओं को गिनाया।
