PATNA- ठेकेदार गब्बू सिंह के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी पर जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि करीबी क्या होता है। जहां कहीं पर इन बीजेपी वालों का विरोध होगा वहां पर सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का प्रयोग कर लोगों को तंग किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई से कुछ होने वाला नहीं है। जिस तरह लोग कपड़ा बदलते हैं उस तरह ये लोग जांच एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। इस सबसे बिहार में कोई डरना वाला नहीं है।

पटना में इनकम टैक्स का छापा

राजधानी पटना में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि लगभग 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी चल रही है। ताजा अपडेट के अनुसार जो सूचना प्राप्त हो रही है उसके अनुसार गब्बू सिंह के रिश्तेदार अरविंद सिंह, जो उनके बिजनेस पार्टनर भी हैं उनके यहां भी पटेल नगर में छापेमारी चल रही है। घर के लोगों ने बताया कि इनकम टैक्स के अधिकारी लगातार कागज की छानबीन कर रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं।

आइए आपको हम बताते हैं कि इनकम टैक्स वालों ने कहां—कहां पर छापा मारा है। गब्बू सिंह का कार्यालय पटना में बोरिंग रोड में कवि रमन पथ मोड़ पर है। इसके अलावे राजीव नगर और पटेल नगर में भी छापेमारी चल रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कई स्टाफ के घर पर रेड मारा गया है।