LIFESTYLE DESK : जब मॉनसून आता है, तब अपने साथ सर्दी-जुकाम, फ्लू जैसी कई वायरल बीमारियों को साथ लेकर आता है। यह मौसम जितना खुशनुमा होता है, बीमार पड़ने का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। ऐसे में हमें अपने खाने-पीने और स्वास्थ पर ध्यान देने की और भी ज्यादा जरुरत है। आइए जानते है अपने इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हमें अपने डाइट में कौन-कौन से फल का सेवन करना चाहिए।

जामुन : जामुन हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। एस्ट्रीन्जेंट और एंटी-ड्यूरेटिक जैसे गुण इसमें शामिल होते है। यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है, जिससे यह महिलाओं और एनीमिया के मरीजो के लिए फायदेमंद साबित होता है। जामुन खाने से हमारा पाचन मजबूत होता है साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। बरसात के दिनों में होने वाली गैस्ट्रिक डिस्फंक्शन को भी कम करने में यह हमारी मदद करता है।

सेब :कई सारे विटामिंस, खनिज पदार्थ और फाइबर के गुणों से भरपूर सेब हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अपने बेहतरीन गुणों से भरपूर होने के कारण इसे जादुई फल भी कहते है। पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते है। इसमें पाए जाने वाले कुछ ऐसे भी तत्व है, जिससे हमारे शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। यह एक ऐसा फल है जिसका सेवन हम सालभर कर सकते है। इसका सेवन करने से हमारा हृदय, दांत, पाचन तंत्र और मस्तिक स्वस्थ रहता है। यह शरीर के लगभग हर हिस्से के लिए मददगार होता है।

छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां, जानिए इनके बेमिसाल फायदे

पपीता :अपने आहार में पपीता को शामिल करना ना भूलें। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं। पपीता में पाए जाए जाने वाला पपैन नामक एंजाइम हमारे पाचन को स्वस्थ रखता है। पपीता का सेवन करने से हम लीवर और आंतों की समस्याओं से निजात पा सकते है। पेटों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ यह हमारी हड्डियों के लिए भी काफी मददगार होता है। फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण इसे खाने से वजन भी कम होता है। अंदरूनी रूप से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ इसका सेवन करने से बाहरी रूप से भी स्किन ग्लोइंग बनी रहती है।

लीची : लीची विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है, जिसके कारण इसका सेवन करने से खांसी, जुकाम, बुखार, और गले की बीमारियां नहीं फैलती। यह हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ हमारे फिगर को भी मेंटेन रखता है। रक्त कोशिकाओं के निर्माण और पचना प्रक्रिया में सहायक लीची में बीटा कैरोटिन, राइबोफलेबिन नियासिन और फोलेट काफी मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से हम कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बच सकते है इसमें चीनी (11%) प्रोटीन (0.7%) , फैट ( 0.3%) और कई सारे विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते है।

छू भी नहीं पाएंगी बीमारियां, जानिए इनके बेमिसाल फायदे

नाशपाती :विटामिन सी से भरपूर नाशपाती हमें इम्यूनिटी को स्वस्थ रखने के साथ-साथ महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी प्रदान करता है। यह मॉनसून में विशेष रूप से सहायक होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है। साथ ही यह हमारे त्वचा को स्वास्थ बनाए रखता है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होती है। इसके छिलके में भी पोषक तत्व पाए जाते है। प्रतिदिन एक नाशपाती का सेवन करने से हमारा शरीर मे खून की कमी नही होती।

(स्मृति रानी की रिपोर्ट)