GAYA : गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में चलती बस के पिछले पहिये के नीचे कूद कर एक व्यक्ति ने जान दे दी, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है. वीडियो रोंगटे खड़ा कर देने वाला है. घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब की है. यह दिल दहला देने वाली घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मुख्य सड़क मार्ग का है.
गया में दिल दहला देने वाली घटना
वीडियो में एक व्यक्ति पलक झपकते ही बस के नीचे कूद जाता है और उसका सिर बुरी तरह से कुचलते हुए बस निकल जाती है. हालांकि, मृतक अधेड़ की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. मृतक गंजी और लूंगी में था और वह क्रोधित दिख रहा था.

शव की नहीं हो सकी है शिनाख्त
वहीं, डेल्हा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर चलते-चलते अचानक बस के पीछे वाले पहिए के अंदर सड़क पर लेट जाता है, जहां बस उस पर चढ़ते हुए आगे निकल जाती है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन कारणों से उसने आत्महत्या की है. इस बात की पुष्टि शव के शिनाख्त के बाद ही संभव होगा.
घटनास्थल पर लोगों के बीच चर्चा थी कि मरने वाला शख्स किसी न किसी बात को लेकर टेंशन में चल रहा होगा, जिसकी वजह से उसने बस के पहिये के नीचे कूद कर अपनी जान दे दी है.
वहीं, डेल्हा थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. मृतक का चेहरा और छाती बुरी तरह से कुचल गया है। आस-पास के लोगों से भी पहचान करायी गयी लेकिन अब तक कोई पहचान नहीं हो पायी है.

