PATNA:-राजधानी पटना के राजेंद्र नगर में एक निजी नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ.परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर काफी हंगामा किया और निजी नरिसिंग होम में तोड़-फोड़ भी की.

सूचना के बाद से कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हंगामा को शांत कराया.थानेदार रविशंकर सिंह ने आवेदन के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है.वहीं इस मौत के बाद महिला परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा .

