Hindi News / 2 सुबह मरे तो 2 का शाम में उठा जनाजा, इलाके में कोहराम...

एक ही दिन 4 दोस्तों के मौत से हिला वैशाली : 2 सुबह मरे तो 2 का शाम में उठा जनाजा, इलाके में कोहराम

Edited By:  |
Reported By:
hajipur accident me maare gye 4 dost, macha kohraam  hajipur accident me maare gye 4 dost, macha kohraam

वैशाली : किताबो में फिल्मो में दोस्तों की कहानियां तो आपने अक्सर सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन वैशाली के हाजीपुर इलाके में जिगरी दोस्तों का वाकया सामने आ रहा है जिसे जान हर कोई हैरान रह गया। दरअसल दो की दोस्त की मंजिल से लौट रहे बाईक सवार 2 दोस्त भी काल के गाल में समा गए।

मामला हाजीपुर के चांदपुरा ओपी के देसरी इलाके का बताया जा रहा है जहां दो की दोस्त की मंजिल से लौट रहे बाईक सवार तीन दोस्त चांदपुरा ओपी के देसरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए । जिसमे दो दोस्तों की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि एक की स्थिती नाज़ुक बनी है। बताया जा रहा है कि दो दोस्त की मौत सुबह सड़क हादसे में हिलालपुर चौक समीप हो गई थी। दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार 3 दोस्तों की गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका ईलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

मृतक युवक के देसरी गांव निवासी संजय राजक के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार बताया गया है मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था। जबकि दूसरे मृतक देसरी के लखनी गांव निवासी शरिखन पासवान का 45 वर्षीय पुत्र वकील पासवान बताया गया है। जिसके 3 पुत्र और एक पुत्री है। वही देसरी में चार दोस्त की मौत 6 घंटे के अंदर हो जाने से देसरी में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दोनों मृतक के शव को चांदपुरा थाने की पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है एवं मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।