अपनो के खिलाफ जंग : मेघालय के राज्यपाल से रिटायर हो रहे सत्यपाल मलिक BJP के खिलाफ करेंगे राजनीति..!

Edited By:  |
governer Satyapal malik bjp ke khilaf  governer Satyapal malik bjp ke khilaf

नई दिल्ली- मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आज सेवानिवृत हो रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद वे बीजेपी के खिलाफ राजनीति की नई पारी की शुरूआत कर सकतें हैं.

बताते चलें कि राजयपाल रह हुए भी सत्यपाल मलिक ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वो किसी न किसी तरह के आरोप और हमले पीएम मोदी पर करते आ रहे हैं।उन्हौने मोदी सरकार के तीन कृषि बिल के खिलाफ किसान आन्दोलन का समर्थन किया था.अब वे खुले आम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के खिलायप मैदान में उतरेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को शामली में होने वाले किसान सम्मेलन में वो राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मंच साझा करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के सूत्रों की मानें तो सत्यपाल मलिक राज्यपाल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वो राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सतपाल मलिक 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं। उनकी निगाहें जाटलैंड के शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर है जो कि मौजूदा समय भारतीय जनता पार्टी के पास है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन अलीगढ़ में सत्यपाल मलिक एक किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। राज्यपाल बनने से पहले तक सत्यपाल मलिक बीजेपी में रहे लेकिन चुनाव नहीं लड़ाए जाने की वजह से वो लगातार बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

लखनऊ से आशीष शर्मा की रिपोर्ट


Copy