गोपालगंज से धराया इंटरनेशनल साइबर क्रिमिनल : दिल्ली पुलिस को मिली सफलता, दुबई से कर रहा था पैसों की हेराफेरी

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj se pakdaya international cyber criminal gopalganj se pakdaya international cyber criminal

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां साइबर थाना पुलिस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक अंतराष्ट्रीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोपालगंज से दुबई पैसों की हेराफेरी कर रहा था। वहीं पुलिस ने अपराधी की पहचान का खुलासा नहीं किया है।

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दिल्ली पुलिस के साथ गोपालगंज साइबर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि गोपालगंज से दुबई में एक बैंक खाता से लाखों रुपये ट्रांसफर हो रहा है।इस सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस फौरन गोपालगंज पहुंची। दिल्ली पुलिस और गोपालगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से बरौली थाना क्षेत्र में छपेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।


आरोपी के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप,17 सिमकार्ड,1 राउटर ,और12 मोबाइल के साथ कई उपकरण व पासपोर्ट बरामद किया है।एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच तक गिरफ्तार साइबर अपराधी के नाम का खुलासा नही किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल है।


Copy