गोपालगंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद, मौके पर 3 दबोचे गए

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj me mini gun factory ka bhandafod gopalganj me mini gun factory ka bhandafod

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से पुलिस ने कई अर्धनिर्मित हथियार साथ ही हथियार बनाने के सामान के साथ 3 लोगों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए 2 युवक सिवान जिले से गोपालगंज में हथियार की मरम्मती कराने आए थे।

मामला गोपालगंज के उचकागांव थाना के जमसड गांव का बताया जा रहा है। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि उचकागांव थाना के जमसड गांव के रहने वाले कृष्णा शर्मा के द्वारा अवैध तरीके से मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जाता था। इनके द्वारा वर्षों से यहां पर अवैध तरीके से अवैध हथियारों की मरम्मती और निर्माण की जाती थी। आज शुक्रवार को गोपालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिवान जिले के दो व्यक्ति हथियार लेकर गोपालगंज में आए हैं। उनके द्वारा हथियार की मरम्मती करानी है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जमसड गांव में छापेमारी की। जहा मौके से कृष्णा शर्मा, सीवान के रहने वाले सोनू कुमार गुप्ता और मिक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो हथियार, कई अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के सामान को भी जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही गिरफ्तार किये गए कृष्णा शर्मा से पूछताछ की जा रही है। इनके द्वारा पूर्व में भी कई लोगों को हथियार की सप्लाई की गई है। उनके खिलाफ भी करवाई की जाएगी।


Copy