PATNA:-बिहार के कोसी और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.रेलवे ने इस इलाके के लोगों के लिए कई ट्रेनों की सुविधा बढाई है.पटना के अलावा अब पाटलिपुत्रा स्टेशन से भी पूर्णियां के लिए सीधे ट्रेने मिलेगी.वहीं सहरसा और सुपौल के रेलयात्रियों के लिए नई ट्रेन की सुविधा दी गई है.
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार पाटलिपुत्रा और सहरसा के बीच चलने वाली जनहित एक्सप्रेस अब पूर्णियां कोर्त तक चलेगी.वहीं अमृतसर और बनमंखी के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस भी अब पूर्णियां कोर्ट तक चलेगी.इससे पूर्णियां,मधेपुरा एवं आस-पास के यात्रियों को राजधानी पटना और अमृतसर जाने के लिए सुविधा मिलेगी.
वहीं सुपौल-सहरसा रेलखंड पर नई मेमू ट्रेन की शुरूआत की जा रही है.इस ट्रेन के शुरू होने से स्थानीय रेलयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी,इस मेमू ट्रेन का सहरसा से पटना जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के लिंक ट्रेन के रूप में कार्य करेगी.
