धनबाद:खबर है धनबाद की जहां झरिया थाना क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने गोली चलाई. मौके परCISFनेएक खोखा बरामद किया है.
झरिया थाना क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट के लोडिंग प्वाइंट पर बाइकसवार अज्ञात लोगों ने कोयले से लदा दो ट्रकों में फायरिंग कर निकल भागा. 8 महीने बाद चालू हुए लोडिंग पॉइंट पर नकाबपोश अपराधियों ने दहशत फैलाने की मकसद से ट्रकों पर पत्थरबाजी भी की. वहीं घटना की सूचना मिलने पर झरिया पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. CISF ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. जब्त खोखा को झरिया पुलिस को सौंप दिया गया है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 8 माह के बाद लोडिंग प्वाइंट चालू हुआ था. वहीं इस घटना से मजदूरों में दहशत का माहौल बना हुआ है.
