गोड्डा से एक और पार्टी ने किया प्रत्याशी का ऐलान : भारतीय मानवाधिकार विचार मंच ने ब्रजकिशोर पंडित को बनाया अपना उम्मीदवार

Edited By:  |
Reported By:
godda se ek aur parti ne ki pratyashi ka ailaan godda se ek aur parti ne ki pratyashi ka ailaan

देवघर : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से अब तक मात्र भाजपा ने ही अपनी उम्मीदवार की घोषणा की है. लगातार चौथी बार इस क्षेत्र से पार्टी ने निशिकांत दुबे पर भरोसा जताया है. इसी बीच गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से निशिकांत दुबे को टक्कर देने के लिए अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से ब्रजकिशोर पंडित को अपना प्रत्याशी बनाया है.

भाजपा के बाद इस दल द्वारा अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए पार्टी के प्रत्याशी ब्रज किशोर पंडित ने पार्टी के अलाकमान का आभार व्यक्त किया है. भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और विकास जैसी मुद्दे को लेकर वह चुनावी मैदान में उतरेंगे. उनकी मानें तो इनका सीधा टक्कर भाजपा से होगी.

आपको बता दें कि ब्रज किशोर पंडित देवघर के मूल निवासी हैं और वे मुखिया भी रह चुके हैं. ब्रज किशोर कुम्हार पंडित समाज से आते हैं जिनकी संख्या गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख है. अगर एकजुट होकर सभी मतदान कर दे तो दिग्गजों का खेल भी गड़बड़ा सकता है.


Copy