गोड्डा के सांसद ने भागलपुर में डाला वोट : बूथ पर बने 1st वोटर,कहा- अब होगा विकास

Edited By:  |
Reported By:
godda ke sansad ne bhagalpur me dala vote godda ke sansad ne bhagalpur me dala vote

भागलपुर : गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सुबह भागलपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया है। निशिकांत दुबे ने वार्ड नंबर 20 के राजकीय सारो साहुन कन्या मध्य विद्यालय में सबसे पहला मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के पास यह अच्छा मौका है और जनता विकास के लिए मतदान करेगी।

कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। भागलपुर नगर निगम सहित नगर पंचायत हबीबपुर और सबौर के लिए मतदान की जा रही है। भागलपुर नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे दिल्ली से झारखंड होते हुए भागलपुर पहुंचे और वार्ड संख्या 20 में बने राजकीय सारो साहुल मध्य विद्यालय में बूथ संख्या 20/6 पर सबसे पहले मतदान किया।

वहीँ वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो भागलपुर में परिवर्तन चाहते हैं, इसलिए अपना मतदान करने के लिए वो दिल्ली से चलकर झारखंड के रास्ते भागलपुर पहुंचे और अपने बूथ पर पहला मतदान किया। मुझे भागलपुर में परिवर्तन चाहिए और भागलपुर का विकास चाहिए उन्होंने लोगों से मतदान करने की भी अपील की।


Copy