राजधानी रांची में 4 लाख पांच हजार रसोई गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं करा रहे हैं. इन उपभोक्ताओं को गैस कंपनियां लगातार रीमाइंडर दे रही हैं. पर इसका कोई असर ग्राहकों पर नहीं पड़ रहा है. राजधानी में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम सरीखी कंपनियों ने अपना कनेक्शन दे रखा है. ये कंपनियां 14.5 किलोग्राम का घरेलू कनेक्शन और 19 किलोग्राम से अधिक का व्यावसायिक कनेक्शन उपलब्ध करा रही हैं. सभी गैस कंपनियां उपभोक्ताओं को आधार कार्ड के जरिये अपना गैस कनेक्शन अपडेट कराने की अपील कर रहे हैं. जेएसएफसी के प्रबंधक अमित कुमार ने भी इस सिलसिले में कहा कि अपडेशन का कार्य काफी आसान है. सिर्फ आधार कार्ड ही लेकर कस्टमरों को कार्यालय आना है.
JHARKHAND NEWS
जल्द करा लें आधार से लिंक अपना गैस कनेक्शन

