DESK : अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जो कि आपको हंसा-हंसाकर पेट में पेट में दर्द कर सकती है। दरअसल एक फ्लाइट में ऐसा यात्री सवार हुआ जो लगातार गैस छोड़ कर पूरे विमान का माहौल ख़राब कर दिया। जिस कारण से विमान के अंदर लगातार दुर्गंध फैलाने से बाकियों का हाल बेहाल हो गया। जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना के कारण फ्लाइट भी काफी देर तक रुकी रही।


यह पूरा मामला अमेरिकी एयरलाइन्स के एरिजोना हवाई अड्डे का बताया जा रहा है। दरअसल सोशल मीडिया साइट Reddit पर एक यूजर ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए लिखा कि वह विमान में उस पंक्ति पर बैठा था, जहां ऐसी स्थिति पैदा हुई जो अभी तो हमें काफी हंसा रही है, लेकिन उस वक्त सभी का हाल बेहाल हो चुका था। उसने बताया कि विमान को ऑस्टिन के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन फ्लाइट के अंदर एक यात्री के लगातार गैस छोड़ने पर विमान टेक ऑफ नहीं कर पा रहा था, जिसके बाद अन्य यात्रियों की शिकायत पर उसे विमान से उतारा गया। इस घटना के कारण फ्लाइट भी काफी देर रुकी रही।

विमान में हुई घटना के बारे में उसने बताया,कई मिनट बीत गए और सभी यात्री लोग बैठ चुके थे। लेकिन अब भी हमारे विमान ने उड़ान नहीं भरी थी। इसकी वजह थी, मेरे बगल में बैठा वो शख्स, जो लगातार गैस छोड़ते जा रहा था। उसके ठीक बगल में बैठी महिलाएं भी अहसज हो रही थीं लेकिन, वो हर बार मुस्कुराते हुए दुर्गंध छोड़ते जा रहा था।

जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया। क्योंकि कोई भी दुर्गंध झेल नहीं पा रहा था। आखिरकार यात्रियों की लगातार अहसहमति के बाद यह फैसला लिया गया कि उस व्यक्ति को विमान से उतार दिया जाए। विमान विमान, जो टेकऑफ़ के लिए रनवे की ओर जा रही थी, यात्रियों के बीच गहमा-गहमी के चलते रुक गई। अंत में, फ्लाइट क्रू ने मामले में हस्तक्षेप किया और उस यात्री को विमान से उतारने का निर्णय लिया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।