गढ़वा: इस वक्त की बड़ी खबर गढ़वा से जहां डंडा थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड में भिखाही मोड़ के पास रिलायंस बस एवं पिकअप वैन में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में पिकअप वैन चालक और सह चालक की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दी.

बताया जा रहा है कि डंडा थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड में भिखाही मोड़ के पास बस एवं पिकअप में भीषण टक्कर होने से पिकअप ड्राइवर और सह चालक की मौत हो गई. ड्राइवर का शव पिकअप में ही फंस गया था.काफ़ी मसक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया है. घायल पिकअप सवारी को इलाज के लिए गढ़वा हॉस्पिटल लाया गया है जहां उसकी मौत हो गई.

बस सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. रिलायंस बस गढ़वा से रांची जा रही थी. वहीं पिकअप वैन डालटनगंज से गढ़वा की ओर आ रही थी. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया.