गढ़वा : बड़ी खबरगढ़वा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के डुमरो गांव के पास एनएच75बाईपास फोर लेन पर अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों को ले जा रही टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक छात्र की घटना स्थल पर जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 10 से 15 बच्चे गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे हैं. घायल सभी बच्चे को लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया.

पिकअप वैन और ऑटो में टक्कर होने से 2 बच्चों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप में लगाई आग

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के डुमरो गांव के समीपएनएच75पर पिकअप वाहन ने स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो में टककर मार दी. घटना के बाद एक स्कूली बच्चे की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं दूसरा बच्चा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में दस से15बच्चे गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भाग रहे पिकअप में आग लगा दी और पुलिस के साथ हाथपाई करने लगी. वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी को भगा दिया. वहीं स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची है. फिलहाल पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हैं. परिजनों ने कहा कि हमारे बच्चे को धक्का मारकर भाग रहा था. हमलोग पिकअप में आग लगा दिए हैं. एक बच्चे की घटना स्थल पर जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हुई है. वहीं बाकि लोग घायल हो गए हैं.