कोढ़ा की पूर्व विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ राजस्थान कांग्रेस की बनी सह प्रभारी, सांसद और विधायकों ने दी बधाई
KATIHAR :कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिवों के मनोनयन की घोषणा की, जिसकी अधिसूचना कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया।
कोढ़ा की पूर्व विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जारी अधिसूचना के तहत कटिहार के कोढ़ा से पूर्व विधायक आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य पूनम पासवान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है। पूनम पासवान अभी झारखंड के रांची में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल हैं।
राजस्थान कांग्रेस की बनी सह प्रभारी
उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस मनोनयन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बिहार कांग्रेस के नेतागण कटिहार जिला कांग्रेस कोढा और फलका प्रखंड कांग्रेस कोढा विधानसभा क्षेत्र के लोगों सहित कटिहार वासियों को बधाई देते हुए अपना आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, अपने नेतागणों के विश्वास को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाऊंगी।
पूनम पासवान के मनोनयन पर सोशल साइट X पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित राजस्थान के कई सांसद और विधायकों ने भी बधाई दी है।
पूनम पासवान के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर कटिहार के कांग्रेसियों में भी हर्ष व्याप्त है। कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अररिया जिला कांग्रेस के प्रभारी प्रेम राय ने बताया कि इनके मनोनयन से कटिहार का संगठन का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढा है। उन्होंने अपने नेतृत्व को इसके लिए बधाई दी।
वहीं, कटिहार नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मसरूर आलम, सौरभ कुमार, पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज यादव, माधव पाण्डेय, पीयूष मिश्रा आदि नेताओं ने कहा कि पूनम पासवान सांगठनिक विचारधारा के साथ सरल व्यक्तित्व मृदुभाषी नेत्री हैं। झारखंड स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से कटिहार आने के दौरान अपने नेता का भव्य स्वागत किया जाएगा।
कोढा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों में भी काफी हर्ष का माहौल है। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कोढा अमरजीत यादव, फलका अध्यक्ष साजिद आलम, सोनू खान, जैकी अब्दुल कलाम आजाद, अब्दुल जब्बार, जयप्रकाश यादव, विभा मिश्रा, सुनील कुशवाहा, मो. ऐजुल सहित कई नेताओं ने कहा कि कोढा विधानसभा क्षेत्र का आज राष्ट्रीय पैमाने पर मान-सम्मान बढ़ाने का काम हमारे पूर्व लोकप्रिय विधायक पूनम पासवान ने किया है। उनके कोढा आगमन पर उनका भव्य अभिनंदन समारोह किया जाएगा।
बधाई देने वालों में पीसीसी डेलीगेट मुख्तार आलम बार काउंसिल कटिहार के पूर्व अध्यक्ष सुशील झा, अधिवक्ता नौशाद आलम, लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष वार्ड परिषद नितेश कुमार सिंह, आईटी सेल के प्रदेश सचिव नितिन सिन्हा, मोहम्मद कमरुल हक, लीगल सेल के जिलाध्यक्ष रंगीला यादव, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमित पासवान सहित कई कांग्रेसियों ने बधाई दी।