बेरमो: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारंगडीह कोलियरी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में जारंगडीह कोलियरी खदान से पैदल मार्च निकाला गया जो मुख्य सड़क होते हुए कथारा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचा. इस दौरान जमकर कथारा क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की गई. गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि आज जो जारंगडीह के संदर्भ में जो श्रमिकों के समक्ष उत्पन्न समस्या हुई है वह सीसीएल के प्रबंधन के तुगलकी फरमान के कारण उत्पन्न हुई है उसे सीसीएल प्रबंधन को निश्चित रूप से वापस लेना होगा । आगे उन्होंने कहा कि जारंगडीह कोलियरी को बचाएं, जारंगडीह कोलियरी से मशीनों को हटाने का काम बंद करें और डिपार्टमेंटल काम चालू रखें. वही बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल भी मौजूद थे.