फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : पूर्णिया में नीति आयोग के संयुक्त सचिव ने कहा-फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन भागीदारी बहुत जरूरी
Edited By:
|
Updated :10 Feb, 2026, 04:14 PM(IST)
पूर्णिया: बिहार में आज से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू हो गया है. पूर्णिया के आरक्षी मध्य विद्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय में मंगलवार को भारत सरकार के नीति आयोग के संयुक्त सचिव व पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव बलदेव पुरुषार्थ,डीएम अंशुल कुमार,सिविल सर्जन ने स्कूली छात्राओं को फाइलेरिया की दवा और एल्बेंडाजोल खिलाकर इस अभियान की शुरुआत की.
इस मौके पर नीति आयोग के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में जन भागीदारी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपको सुविधा मुहैया करा सकती है. लेकिन जब तक जन भागीदारी नहीं होगी, लोग समय पर दवा नहीं खाएंगे तो यह अभियान सफल नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इसमें जन जागरूकता में मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट –





