फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर कार्यशाला : मोतिहारी में स्वास्थ्य कर्मी 10 फ़रवरी से घर घर जाकर लोगों को खिलाएंगे दवा
मोतिहारी : देश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए बिहार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जाएगा. इसमें आगामी 10 फ़रवरी से स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया मुक्त होने के लिए दवा खिलाएंगे. इसको लेकर मोतिहारी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीडिया के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गई.
मोतिहारी सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि जिले में दो वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को फाइलेरिया की दवा का यह डोज देना है. ताकि देश को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके.
हालांकि इस कार्यक्रम में एक ऐसे व्यक्ति पहुंचे थे जो फाइलेरिया के मरीज थे और वे हाथीपांव से पीड़ित थे. लेकिन दुःख की बात तो ये है कि दस वर्षों से पीड़ित इस व्यक्ति को आज तक न तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिला था और न कोई सरकारी मदद. लेकिन आज अपने पदस्थापन के साथ ही उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--





